फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP and Congress leaders from Punjab put their strength in Gujarat

Panchkula News: पंजाब के आप और कांग्रेस नेताओं ने गुजरात में झोंकी ताकत

Thu, 24 Nov 2022 09:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
AAP and Congress leaders from Punjab put their strength in Gujarat
वीरवार को गुजरात में चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान।
चंडीगढ़। पंजाब के आप और कांग्रेस नेताओं ने गुजरात चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां दलबल के साथ गुजरात में चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं, वहीं पार्टी को काउंटर करने के लिए पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने भी डेरा जमा लिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी पार्टी नेताओं के साथ गुजरात पहुंच गए हैं। उनके साथ पंजाब के कई नेता गुजरात रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान करीब एक माह से अपने मंत्रियों के साथ गुजरात में डटे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान सहित कई मंत्री और जिलों के नेता इन दिनों गुजरात में हैं। कांग्रेस भी इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। लिहाजा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राज वड़िंग भी अब गुरात रवाना हो गए हैं। गौर हो कि इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का फोकस गुजरात चुनाव पर है और पंजाब में आप को बहुमत हासिल है। इसलिए पंजाब के अधिकांश नेताओं की ड्यूटी गुजरात चुनाव प्रचार में लगाई गई है। आप के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है। लिहाजा आप ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

गुजरात की जनता भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर : भगवंत मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को कहा कि गुजरात के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। लोगों ने राज्य में नए राजनीतिक युग की शुरुआत करने के लिए आप को एक मौका देने का फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांदोद और कर्जन में रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की भीड़ देखकर स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाएगी। दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात में भी बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि हताश भाजपा आप नेताओं के खिलाफ भद्दे अभियान चलाकर उनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अपने ईमानदार और जन-समर्थक नीतियों से दशकों पुरानी राजनीतिक गंदगी को साफ करेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनने पर भ्रष्ट नेताओं को अंदर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed