फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aam Aadmi Party appoints college presidents in Fatehgarh Sahib

Panchkula News: आम आदमी पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब में की कॉलेज अध्यक्षों की नियुक्तियां

Mon, 13 Oct 2025 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 13 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party appoints college presidents in Fatehgarh Sahib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। आम आदमी पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए जिला फतेहगढ़ साहिब के कालेजों में अध्यक्षों को नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां दिलप्रीत सिंह भट्टी के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर विधायक लखबीर सिंह राय और आप के एससी विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जीपी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक लखबीर सिंह राय और गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां उन युवाओं में से की गई हैं जो लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उम्मीद यह है कि वह अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वाहन करें। इस अवसर पर दिलप्रीत सिंह भट्टी ने बताया कि सभी कॉलेजों के लिए मनिंदर सिंह टिवाना को अध्यक्ष, रविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, रवनीत मंडेर को चेयरमैन और आकाश टिवाना को सचिव नियुक्त किया गया है। माता गुजरी कॉलेज के लिए हरमन घुम्मन को वरिष्ठ अध्यक्ष, दिलप्रीत दुग्ग को अध्यक्ष और गौरव भड़वाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियर कॉलेज में लकी राजपूत को अध्यक्ष और कमल बावा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी में प्रीत चोपड़ा को अध्यक्ष और जोवन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक लखबीर सिंह राय और पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जेम्स अमलोह, निशान संधू, पेरी रंगहेड़ा, मावी जसप्रीत, मनीष घनौर, दपिंदर टिवाना, लवली, हरप्रीत बत्रा, लखी अंबेमाजरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed