फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aam Aadmi Clinic bus service started in Sahnewal assembly constituency

Panchkula News: साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी क्लीनिक बस सेवा की शुरुआत

Sun, 22 Jun 2025 11:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Clinic bus service started in Sahnewal assembly constituency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने रविवार को साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के लिए मोबाइल स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत आम आदमी क्लिनिक बस सेवा की शुरुआत की। यह क्लिनिक एक निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रतिदिन गांवों और वार्डों का दौरा करेगी, जिससे विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सीधे लोगों के दरवाजे तक पहुंचेगी।

एक डॉक्टर और पैरामेडिक्स से लैस बस में मुफ्त दवाइयां दी जाएंगी। साथ ही डायग्नोस्टिक टेस्ट किए जाएंगे। मंत्री मुंडियां ने कहा कि यह शुरुआत 2022 के चुनाव के दौरान लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए किए एक प्रमुख वादे को पूरा करती है। उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए कहा कि हम अब प्रत्येक वादे को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रहे हैं। मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed