फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aadhaar will now be made by making appointments on the portal

पोर्टल पर अपॉइंटमेंट लेकर ही अब बनाए जाएंगे आधार

Sun, 31 May 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar will now be made by making appointments on the portal
चंडीगढ़। आधार सेवा केंद्रों पर अब अपॉइंटमेंट लेने के बाद ही आधार बनाने या आधार संबंधित त्रुटि को दूर करने के लिए लोग पहुंचेंगे। संबंधित सेवा केंद्र के लिए फिलहाल अपॉइंटमेंट हेतु रोजाना पोर्टल 75 आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। केंद्र सरकार के अधीनस्थ यूआईडीएआई ने संदर्भ में गाइडलाइंस जारी की है। गाइडलाइंस के साथ इन केंद्रों को खोलने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में फिलहाल चंडीगढ़ सेक्टर 17 आधार सेवा केंद्र को नए नियमों के साथ शुरू कर दिया गया है। इसके बाद अब हरियाणा पंजाब और उत्तरी राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से इन केंद्रों को फिर से खोला जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि लॉकडाउन की वजह से इन आधार सेवा केंद्रों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन में धीरे-धीरे दी जा रही ढील के अंतर्गत अब इन आधार सेवा केंद्रों को भी खोलने की तैयारी कर ली गई। इस संदर्भ में जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक इन केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग के बाद ही इन केंद्रों में लोगों की एंट्री होगी। एंट्री के दौरान गार्ड लोगों के हाथ सैनिटाइज करवाएंगे। एक बार में सेंटर में एक ही व्यक्ति जाएगा। संबंधित व्यक्ति के साथ अन्य कोई साथी नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सेंटर में हरे और लाल रंग के घेरे बनाए जाएंगे। दरवाजों के हैंडल और सेंटर परिसर को सैनिटाइज किया जाता रहेगा। सेंटर में आने और जाने के दोनों रास्ते अलग-अलग होंगे। सेंटर के स्टाफ की भी रोजाना थर्मल स्कैनिंग होगी। जिसे मालूम किया जाएगा कि वह बुखार से ग्रस्त तो नहीं। स्टाफ के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। स्टाफ को डिस्पोजेबल मास्क और ग्लव्स रोजाना उपलब्ध करवाए जाएंगे। स्टाफ को फेस शील्ड भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सेंटर में आधार संबंधी हर ट्रांजैक्शन के बाद फिंगरप्रिंट स्कैनर को सनराइज किया जाएगा और केंद्रों को हर तीसरे दिन पूरी तरह से सैनिटाइजर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed