फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was duped of Rs 4.30 lakh on the pretext of getting a Singapore visa

Panchkula News: सिंगापुर का वीजा दिलाने के नाम पर युवक से 4.30 लाख की ठगी

Tue, 14 Oct 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 4.30 lakh on the pretext of getting a Singapore visa
पंचकूला। सेक्टर-17 राजीव काॅलोनी निवासी एक युवक के साथ सिंगापुर का वीजा दिलाने के नाम पर 4.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जांच के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से चंडीगढ़ के सेक्टर-26 निवासी निशांत और हरमन नामक व्यक्तियों से जान-पहचान हुई थी। आरोपियों ने कहा कि उनके सिंगापुर एंबेसी में अच्छे संपर्क हैं और वे आसानी से वर्क या स्टडी वीजा दिला सकते हैं। आरोपियों ने विश्वास में लेकर रोहित से पासपोर्ट बनवाने को कहा और बाद में अन्य व्यक्तियों से मिलवाया जिन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू लिया और वीजा प्रक्रिया के नाम पर कई किस्तों में पैसे मांगे। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2023-24 के दौरान आरोपियों को 4.30 लाख रुपये अलग-अलग माध्यमों से दी। इसके बाद आरोपियों ने वीजा नहीं दिलाया और लगातार झूठे बहाने बनाते रहे। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकियां दीं और पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed