{"_id":"680a96beeeecfcf5e1037ae7","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-233-lakh-on-the-pretext-of-completing-a-task-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-16846-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवक से 2.33 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवक से 2.33 लाख ठगे
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। निवेश के नाम पर टास्क पूरा करने और अधिक रुपयों की कमाई का झांसा देकर युवक से 2.33 लाख रुपये ठग लिए। युवक रजत निवासी सेक्टर-19 की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रजत ने बताया कि उसके टेलीग्राम मोबाइल नंबर की आईडी को एक एचआर नीतू राजपूत नाम की फेक आईडी ने जोड़ लिया। ग्रुप में जुड़ने के बाद उन्हें निवेश के बारे में बताया गया। आईडी पर बात करने वाली महिला ने उनकी पर्सनल डिटेल ली। इसके बाद उन्होंने तीन बार में टास्क किए। इस पर उनके खाते में 200 रुपये, 1313 और 4713 रुपये दिए गए। इसके बाद उन्हें बड़े टास्क पर पैसा लगाने का झांसा देकर क्यूआर कोड पर 2.33 लाख रुपये की पेमेंट करवा ली। पेमेंट करवाने के बाद उन्होंने रुपये देने को कहा लेकिन रुपये नहीं निकले। इस पर रजत ने उनसे फोन पर बात की। इस पर उन्होंने खाता फ्रिज होने की बात कहकर दो लाख रुपये जमा कराने को कहा। इस पर उन्हें साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।