{"_id":"6876af9ae6ca917fe2033044","slug":"a-youth-riding-an-activa-was-attacked-case-registered-against-three-attackers-panchkula-news-c-87-1-pan1009-124740-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक्टिवा सवार युवक पर जानलेवा हमला<bha>;<\/bha> तीन हमलावरों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक्टिवा सवार युवक पर जानलेवा हमला<bha>;</bha> तीन हमलावरों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पास गांव अभयपुर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक एक्टिवा सवार युवक पर तीन युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी कार में सवार होकर मौके से भाग गए। राहगीरों ने वारदात की सूचना पुलिस को डॉयल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें आईं हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा नंबर की वरना कार अचानक युवक की एक्टिवा के सामने आकर रुकी। कार से तीन युवक उतरे और बिना कुछ कहे युवक पर टूट पड़े। लाठी-डंडों से की गई बर्बरतापूर्वक पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही सेक्टर-19 पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल युवक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह की भी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।