फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man's head was broken by attacking him with bricks and stones, he died during treatment at PGI

Panchkula News: ईंट-पत्थरों से हमला कर फोड़ दिया युवक का सिर, पीजीआई में इलाज के दौरान मौत

Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man's head was broken by attacking him with bricks and stones, he died during treatment at PGI
इंदिरा काॅलोनी के अजीत के रूप में हुई मृतक की पहचान, पुलिस ने आरोपी भरत राज को किया गिरफ्तार, आज अदालत में करेगी पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। वार्ड नंबर-7 में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात बुढ़नपुर गुरुद्वारे के पीछे दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दूसरे युवक का सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदिरा काॅलोनी के अजीत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला का रहने वाला था।
मृतक के छोटे भाई सुरजीत ने बताया कि अजीत कोठियों में पत्थर रगड़ाई का काम करता था। उसकी साल 2000 में शादी हुई थी। करीब पांच साल पहले उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। वह अकेला किसी तरह दो बेटियों का पालन-पोषण कर रहा था। बड़ी बेटी 13 और छोटी बेटी 8 साल की है। सुरजीत ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर उसके छोटे भाई की हत्या की गई है। इस मामले में सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज राज सिंह ने बताया कि आरोपी भरत राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस घटना की पूछताछ कर रही है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस बीट बॉक्स बनाने की मांग
वार्ड नंबर- 7 की पार्षद उषा रानी काफी समय से पुलिस बीट बॉक्स बनाने की मांग कर रही हैं, क्योंकि बुढ़नपुर, राजीव व इंदिरा कालोनी में नशा तस्करी से लेकर आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। तकरीबन हर दूसरे-तीसरे दिन यहां लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। अभी हाल ही में सांसद के साथ पंचकूला सीपी से भी स्थानीय लोगों ने मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed