{"_id":"5f9405aa8ebc3eefba412e28","slug":"a-young-man-was-shot-dead-after-entering-a-church-a-case-was-registered-against-seven-including-congress-leader-in-amritsar-panchkula-news-pkl391870712","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में घुस युवक की गोलियां मारकर हत्या, कांग्रेसी नेता समेत सात पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में घुस युवक की गोलियां मारकर हत्या, कांग्रेसी नेता समेत सात पर मामला दर्ज
विज्ञापन
अमृतसर के चर्च में मारे गए युवक के परिजन विलाप करते हुए।
- फोटो : AMRITSAR
गुरुनगरी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक लाहोरी गेट स्थित चर्च में शुक्रवार दोपहर को सात लोग घुसे और एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से मृतक का छोटा भाई भी जख्मी हो गया। मृतक की पहचान प्रिंस (35) निवासी लाहोरी गेट के तौर पर हुई है। वहीं, मृतक की बहन बेबिका के बयान पर कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह गिल समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान चर्च को खोलने पर प्रिंस और रणदीप सिंह में विवाद हो गया था। इस बात से रणदीप ने रंजिश पाल रखी थी। प्रिंस की मौत के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है।
बेबिका ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी शादी थी। इसके लिए ही परिवार वाले चर्च में बैठ कर विचार-विमर्श कर रहे थे। वह चर्च की ऊपरी मंजिल पर थी। इसी दौरान उसने नीचे देखा कि रणदीप गिल अपने साथियों के साथ अंदर आया। रणदीप के हाथ में रिवाल्वर था। प्रिंस ने कहा कि जिस स्थान पर वह रिवाल्वर लेकर आया है, वह भगवान का घर है। रिवाल्वर दिखाकर उसे न डरा। प्रिंस के इतना कहते ही गिल ने उसके सीने पर दो गोलियां दाग दीं। प्रिंस ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद गिल के साथियों ने वहां मौजूद लोगों को डराने के लिए इधर-उधर फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। इसमें प्रिंस का छोटा भाई मनोज भी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल पर पांच गोलियों के खोल मिले हैं।
गिल पहले अकाली दल में था, सरकार बदलते ही कांग्रेसी हो गया
कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह गिल वर्तमान में बाबा खेत्रपाल जी शक्ति दल ऑल इंडिया का चेयरमैन भी है। वह अकाली-भाजपा कार्यकाल के दौरान अकाली दल में था। तत्कालीन सरकार के असरदार मंत्रियों से नजदीकियां बढ़ाकर उसने कई सुरक्षाकर्मी हासिल कर लिए थे। अकाली सरकार जाते ही वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया था।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मारे जा रहे छापे : एडीसीपी
एडीसीपी जगमोहन के अनुसार रणदीप और प्रिंस के बीच कोई निजी रंजिश थी। पुलिस ने प्रिंस के परिजनों की शिकायत पर रणदीप गिल, उसके भाई बलराम गिल, बॉबी, बाबू और तीन अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। टीमें गिल के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोल बरामद किए हैं।