फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man riding a scooter got injured after falling into a pit

Panchkula News: गड्ढे में गिरने से स्कूटी सवार युवक घायल

Wed, 28 May 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a scooter got injured after falling into a pit
कालका।
विज्ञापन

घर से पेपर देने के लिए स्कूटी पर निकला युवक पीपलघाटी वाले रोड पर गड्ढे में गिरने के कारण सड़क पर गिर गया। घटना में युवक को काफी चोटें आईं। सुमित भट्टी ने बताया कि उसका भतीजा करणवीर कालूझंडा हिमाचल प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को उसका सोशियोलॉजी का एग्जाम था। वह कालका भरत नगर स्थित अपने घर से सुबह करीब 9 बजे स्कूटी पर सवार होकर यूनिवर्सिटी के लिए निकला था। जब वह पीपलघाटी वाली सड़क से गुजर रहा था तो रास्ते में उसकी स्कूटी एक गड्ढे की चपेट में आ गई। संतुलन बिगड़ने के चलते वह सड़क पर जा गिरा। घटना में करणवीर के दोनो हाथों, पैर के घुटनों व कंधों पर चोटें आई हैं। घटना के बाद करणवीर के दोस्तों की मदद से पास के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

सुमित ने बताया कि कालका मील से लेकर खेड़ावाली, खेड़ावाली-लेही से खुदाबक्श व करणपुर, चरणीया से बाड़ गोदाम, बाड़ गोदाम से पीपलघाटी सहित आसपास लगती रोड की हालत बदतर है। यहां पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिनके कारण आए दिन यहां पर कोई न कोई हादसा होता रहता है लेकिन प्रशासन आखें मूंदे बैठा है। उन्होंने जल्द से जल्द इस सड़क के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed