{"_id":"661306da6f6ff598f70debe5","slug":"a-young-man-from-sector-70-was-cheated-of-rs-1-lakh-panchkula-news-c-71-1-mli1004-113438-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-70 के युवक को झांसा देकर ठगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-70 के युवक को झांसा देकर ठगे एक लाख
विज्ञापन
मोहाली। गिफ्ट वाउचर कूरियर से घर पहुंचा देंगे। अपनी लोकेशन अपडेट करवाने के लिए दो रुपये ट्रांसफर करें। सावधान! अगर ऐसी कोई कॉल आए तो समझ लिजिएगा आपके दो रुपये ट्रांसफर करते ही बैंक खाता हैक कर लिया जाएगा और उसमें रखा कैश निकाल लिया जाएगा।
ऑनलाइन ठग लोगों को ठगने के लिए ऐसे ही हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में मोहाली के सेक्टर-70 के रहने वाले मोहित विनायक को ठगों ने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। ठगों ने मोहित विनायक के दो अलग-अलग बैंक खातों से एक लाख 8500 रुपये निकाल लिए। मोहित विनायक की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी, आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि सोहाना थाने में मोहित विनायक के अलावा और भी कई लोगों ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायतें दी हैं। यह एक गिरोह बताया जा रहा है।
मोहित विनायक ने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी थी। उसने बताया कि उसने ई-कार्ट लॉजिस्टिक पर मोबाइल कॉल किया था। उसके बाद उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगी और उसे ऑफर दिए गए कि आपका गिफ्ट वाउचर निकला है और अगर वह उसे हासिल करना चाहता है तो अपने घर की लोकेशन अपडेट करवाने के लिए उनके बताए हुए नंबर पर दो रुपये ट्रांसफर कर दें। मोहित उनके झांसे में आ गया और उसने दो रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद उसके एक बैंक खाते से 1 लाख रुपये और दूसरे खाते से 8500 रुपये निकल गए। उसने बताया कि इस गिरोह ने उसके अलावा और कई लोगों से कूरियर डिलीवर करवाने के अलग-अलग बहाने बनाकर ठगा है। इस मामले की जांच साइबर सेल ने की। जांच के बाद अब अज्ञात पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।