{"_id":"692f508beccf88a9480c677d","slug":"a-young-man-from-dabwali-died-after-falling-into-a-ditch-panchkula-news-c-87-1-pan1011-130153-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डबवाली से आए युवक की खाई में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डबवाली से आए युवक की खाई में गिरकर मौत
Wed, 03 Dec 2025 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
खाई से शव निकालते पुलिसकर्मी व ग्रामीण।
250 फीट नीचे मिला शव, सोमवार को रात हुआ हादसा
शादी समाराेह से गेस्ट हाउस में रुकने के लिए जा रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी के पहाड़ी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शादी समारोह में शामिल होने आए डबवाली निवासी युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। घंटों तलाशी के बाद उसका शव करीब 250 फीट नीचे मिला। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। मृतक जसबीर सिंह, डबवाली, सिरसा का रहने वाला था। हालांकि जांच टीम गेस्ट हाउस तक की पूरी मूवमेंट, वाहन की लोकेशन, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल्स सहित सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। एसएचओ चंडीमंदिर रामपाल सिंह का कहना है कि परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं दी है। खाई में गिरकर हुई मौत के मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
डबवाली निवासी जसबीर सिंह सोमवार को अपने दोस्त किकी मिड्डा के साथ रामगढ़ स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार को देर रात गाड़ी से मोरनी की ओर लौटते समय दोनों ने गेस्ट हाउस में कमरा बुक कराया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। रात करीब 1 से 1:30 बजे जसबीर सिंह लघुशंका के लिए कार से उतरकर सड़क किनारे गया। अचानक ढलान से फिसलकर करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरा। साथ आए दोस्त किकी मिड्डा ने उसकी काफी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 5 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना पाकर मोरनी पुलिस चौकी से एएसआई जगदीश चंद्र, एएसआई सत्यवीर सिंह व टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद जसबीर सिंह का शव जंगल में मिला।
परिजनों ने नहीं दी शिकायत
थाना गांव के पास हुए हादसे में मृतक जसबीर सिंह के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में किसी भी तरह के शक से इन्कार किया है। परिजनों ने बताया कि जसबीर सिंह अपने 25 साल पुराने दोस्त के साथ रामगढ़ स्थित पैलेस में शादी समारोह में आया था। उनके बीच किसी तरह की अनबन नहीं थी। मृतक के भाई प्रदीप और रवि सिंह ने कहा कि हमें किसी पर कोई शक नहीं है। जसबीर सिंह और किकी मिड्डा हमेशा साथ रहते थे और किकी मिड्डा वहीं था जिसने सबसे पहले इसकी सूचना भी दी। बताया कि जसबीर सिंह की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और दंपती का कोई बच्चा नहीं है। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है।
विज्ञापन
पहले भी मिल चुके हैं शव
15 जुलाई 2025 को मोरनी टी-पॉइंट से करीब 10 किलोमीटर दूर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बाद में खुलासा हुआ कि व्यक्ति मोहाली से गुमशुदा था। जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया जिन्होंने पूछताछ में हत्या कर शव मोरनी में फेंकने की बात कबूल की थी। पुलिस उन्हीं आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची और निशानदेही पर शव बरामद किया। इससे पहले भी जंगल में कई लोगों के शव मिल चुके हैं।