फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man died in a collision with a mini truck

Panchkula News: मिनी ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत

Thu, 30 May 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision with a mini truck
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित गांव मौली के नजदीक एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मौली जिला पंचकूला वासी मनु चौहान (20) पुत्र रजनीश चौहान गांव के बस स्टॉपेज के सामने सड़क से गुजर रहा था। तभी अचानक पंचकूला से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और इसके बाद ट्रक पलट गया, जिसके नीचे मनु चौहान दब गया। यह देख मिनी ट्रक चालक फरार हो गया। आसपास के दुकानदारों व सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना मौली पुलिस चौकी में दी और मनु चौहान को किसी तरह निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 6 पंचकूला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मनु चौहान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज सिंह राज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे में मनु चौहान की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed