फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man died after a tractor overturned near Rihod, police is investigating

Panchkula News: रिहोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच

Tue, 18 Mar 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A young man died after a tractor overturned near Rihod, police is investigating
रामगढ़। गांव रिहोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से गांव नागल निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और मृतक के शव का पोस्टमार्टम जरूर किया जाए, जिससे मौत के कारण का पता लगाया जा सके। मृतक की पहचान लियाकत अली (35) पुत्र अली खान गांव नग्गल जिला पंचकूला के रूप में हुई है। वह बरवाला निवासी दीपू के यहां ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात लियाकत अली ट्रैक्टर पर करीब 11 बजे रिहोड़ से बरवाला की ओर कहीं जा रहा था। इसी दाैरान अचानक रास्ते में ही उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई संजय खान ने बताया कि उन्हें करीब सुबह 5 बजे बरवाला निवासी दीपू जिसके पास लियाकत अली ट्रैक्टर की ड्राइवरी करता था, उसका फोन आया कि ट्रैक्टर पलटने से लियाकत अली गंभीर रूप से घायल हो गया है और मैं उसे पंचकूला के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जा रहा हूं। मृतक के भाई संजय खान ने बताया कि जब हम वहां पर परिजनों के साथ पहुंचे तो लियाकत अली को मृत पाया। उन्होंने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जाए, जिससे लियाकत अली की मौत के सही कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed