फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A woman was duped of Rs 24.68 lakh by cyber fraud after falling prey to the investment scam on Facebook.

Panchkula News: फेसबुक पर निवेश के झांसे में आई महिला से 24.68 लाख की साइबर ठगी

Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 24.68 lakh by cyber fraud after falling prey to the investment scam on Facebook.
शेयर बाजार और ट्रेडिंग एप के जरिये से रकम फंसाई, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सोशल मीडिया पर निवेश का झांसा देकर सेक्टर-21 निवासी महिला से 24 लाख 68 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत में बताया कि फेसबुक पर दिखे एक विज्ञापन के लिंक के माध्यम से उसे शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को लिंक पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी, जहां संस्थागत शेयर, ओटीसी ट्रेडिंग और सस्ते आईपीओ में निवेश पर 15-20 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का दावा किया गया। 13 नवंबर को उसे प्ले स्टोर से एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करवाया गया और उसमें उसकी प्रोफाइल बनवाई गई।
विज्ञापन

इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2025 के बीच महिला ने कई किश्तों में अलग-अलग बैंकों के खातों में कुल 24 लाख 68 हजार 500 रुपये जमा कराए। एप में उसकी निवेश राशि लाभ सहित बढ़कर करीब 46 लाख रुपये दिखाई गई। बाद में बड़े आईपीओ में निवेश का विकल्प दिया गया लेकिन जब रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने 74 लाख 74 हजार 540 रुपये अतिरिक्त जमा कराने की शर्त रख दी और उसकी राशि होल्ड कर दी। साइबर ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed