{"_id":"69fba57a02a4ab9e270024ff","slug":"a-woman-suffered-burns-after-a-chemical-spilled-on-her-face-at-the-civil-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23338-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सिविल अस्पताल में महिला के चेहरे पर गिरा केमिकल, इलाज के दौरान झुलसा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सिविल अस्पताल में महिला के चेहरे पर गिरा केमिकल, इलाज के दौरान झुलसा चेहरा
विज्ञापन
निशान हटवाने आई थी पीड़िता, डीएनबी डॉक्टर पर आरोप; पीएमओ ने जांच बैठाई
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला के चेहरे पर केमिकल गिरने से वह झुलस गई। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। पीड़िता के परिजनों ने डीएनबी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मोहाली के बलटाना निवासी गुल मोहम्मद के अनुसार वह अपनी मां को चेहरे के निशान हटवाने के लिए अस्पताल के स्किन विभाग में लेकर आया था। उपचार के दौरान डॉक्टर से केमिकल गिर गया, जिससे उनकी मां का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। शोर-शराबा होने पर सीनियर डॉक्टर मौके पर पहुंचे और महिला का इलाज शुरू किया।
घटना के बाद डॉक्टर के भागने का आरोप
गुल मोहम्मद ने बताया कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर वहां से चला गया। बाद में जानकारी मिली कि वह डीएनबी स्टूडेंट है। फिलहाल महिला का उपचार जारी है, लेकिन वह काफी तकलीफ में है। परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
एचओडी की अगुवाई में जांच टीम गठित
पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने मामले की जांच के लिए स्किन विभाग के एचओडी डॉ. संदीप सिंह साहनी के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम पीड़िता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार करेगी। पीएमओ ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।