फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A woman fell while boarding a moving train, her leg got cut

Panchkula News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, टांग कटी

Fri, 20 Jun 2025 08:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
A woman fell while boarding a moving train, her leg got cut
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला ट्रेन के नीचे गिर गई। हादसे में उसकी दाईं टांग, बाएं पैर व हाथ की अंगुलियां कट गईं। महिला कुछ सामान लेने ट्रेन से उतरी थी। जैसे ही ट्रेन चली और महिला उसमें चढ़ने लगी तो हादसे का शिकार हो गई। घायल महिला को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

28 वर्षीय महिला मध्य प्रदेश के दतिया शहर की निवासी बताई जा रही है। यह महिला अपने परिवार के साथ अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने जा रही थी। मध्य प्रदेश से अमृतसर जा रही ट्रेन शुक्रवार सुबह पटियाला रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रुकी। ट्रेन में सवार उक्त महिला कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतर गई। कुछ देर के बाद ट्रेन चलती देखकर उसने भाग कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। पैर फिसल जाने के कारण वह ट्रेन के नीचे आ गई। महिला को नीचे गिरता देखकर सवारियों ने ट्रेन की चेन खींची, लेकिन जब तक ट्रेन रुकती, तब तक महिला की दाईं टांग कट गई और बाएं पैर व हाथ की अंगुलियां कट चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed