{"_id":"6907b04b737b81ef0a033e5e","slug":"a-wave-of-devotion-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-shri-guru-nanak-dev-ji-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-135211-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों का भव्य आयोजन गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-7, मोहाली में किया गया। यह आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर साहिब की ओर से करवाया गया। इस अवसर पर अलग-अलग गांवों और शहरों से कुल 52 प्रभात फेरियां गुरुद्वारा श्री अंब साहिब पहुंचीं, जिन्होंने कीर्तन और शबद गायन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के उपदेशों का प्रचार किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। प्रभात फेरियां पहुंचने पर संगत ने ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर संगत को गुरु नानक देव जी के जीवन, उपदेशों और सत्य, सेवा व समानता के संदेशों का स्मरण करवाया गया। गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के प्रबंधकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। इनमें नगर कीर्तन और कथा-कीर्तन समेत विभिन्न सेवा गतिविधियां शामिल होंगी, ताकि अधिक से अधिक संगत गुरु नानक देव जी के उपदेशों से जुड़ सके।
इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल और परमजीत कौर लांडरां विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ परविंदर सिंह सोहाना, रजिंदर सिंह, ज्ञानी चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरजिंदर सिंह सूरी, सरदार सतविंदर सिंह, जगदीप सिंह और संदीप सिंह, भाई तारा सिंह तथा बीबियां सुखमनी सेवा सोसाइटी का जत्था भी मौजूद रहा।