फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A three-year-old boy's health deteriorated after an injection in Panchkula and he died on the way

Panchkula News: पंचकूला में इंजेक्शन के बाद तीन साल के मासूम की तबीयत बिगड़ी, रास्ते में दम तोड़ा

Fri, 31 Oct 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old boy's health deteriorated after an injection in Panchkula and he died on the way
पंचकूला। मनीमाजरा स्थित अरोड़ा क्लीनिक में इंजेक्शन लगवाकर घर लौट रहे राजीव काॅलोनी निवासी तीन वर्षीय मासूम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घर लौट रहे परिजनों ने देखा कि आर्यन की हालात ज्यादा खराब है तो वह उसे पंचकूला के सिविल अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया और वह उसे घर लेकर आ गए। इसके बाद आर्यन के माता-पिता और रिश्तेदार दोबारा आर्यन का शव लेकर सिविल अस्पताल गए। माता-पिता के अलावा उनके रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अरोड़ा क्लीनिक डॉक्टर भी अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ बच्चे के परिजनों ने अभद्रता की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। हंगामा देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक आर्यन के पिता संजीव कुमार ने बताया कि आर्यन के पिता संजीव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत इंजेक्शन के ओवरडोज से हुई है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत की शिकायत डायल-112 पर दी गई। इसके बाद शिकायत सेक्टर-14 थाने में पहुंची। थाने से शिकायत सेक्टर-16 चौकी में दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वह दिहाड़ीदार मजूदर हैं। दो दिन से बेटे को खांसी, जुकाम के साथ छाती जाम की समस्या हुई थी। आर्यन को दिखाने के लिए वह मनीमाजरा के अरोड़ा क्लीनिक लेकर गए। सुबह 11 बजे अरोड़ा क्लीनिक मेंं डॉक्टर के सहयोगी रमेश चंद ने आर्यन को देखने के बाद इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगवाकर घर लेकर आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में आर्यन की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में वह उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
कोट ---
आर्यन की छाती जाम थी। इस कारण उसे इंजेक्शन दिया गया था। मेरे क्लीनिक में इलाज के दौरान वह ठीक रहा। बाद में उसकी मौत की सूचना से मैं भी बहुत दुखी हूं।
-डॉ. देवेंदर अरोड़ा, बीएमएस, अरोड़ा क्लीनिक, मनीमाजरा
कोट ---
डॉक्टर की सलाह पर मैंने बच्चे को इंजेक्शन लगाय। बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब थी। मौत पर मैं खुद विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। -रमेश चंद, पैरामेडिकल स्टाफ

कोट --
हमारे पास तीन साल का बच्चा मृत होने के बाद आया था। शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने पोस्टमार्टम से मना नहीं किया है। -डॉ. मंदीप सिंह, इमरजेंसी इंचार्ज, सिविल अस्पताल पंचकूला
कोट-
बच्चे के पिता की शिकायत दी है। शुक्रवार को बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -सिंहराज, चौकी इंचार्ज,

सेक्टर -16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed