फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A three-in-one formula of awareness has given Chandigarh accolades to the nation

जागरूकता के थ्री इन वन फार्मूले ने चंडीगढ़ को पूरे देश में दलाई वाहवाही

Tue, 21 Jan 2020 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
A three-in-one formula of awareness has given Chandigarh accolades to the nation
चंडीगढ़। पल्स पोलिया अभियान (19 से 21 जनवरी) के तहत चंडीगढ़ में चलाए गए जागरूकता के ‘थ्री इन वन फार्मूले’ की पूरे देश में प्रशंसा की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चंडीगढ़ के फार्मूले को पीएमओ, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ टवीट किया है। इस फार्मूले के अंतर्गत चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसा स्टिकर तैयार किया है जिस पर नियमित टीकाकरण, पल्स पोलिया अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश एक साथ लिखा हुआ है। यानी अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग जागरूकता अभियान चलाने के बजाय एक बार में ही तीनों संदेश जनता तक पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस स्टिकर की सबसे खास बात यह है कि इसे महज दो दिन में चंडीगढ़ के हर घर तक पहुंचा दिया गया है। अभियान के तहत 20 और 21 जनवरी को चलाए गए डोर-टु-डोर एक्टिविटी में लगभग 1900 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसे चंडीगढ़ के 2.80 लाख घरों तक पहुंचाया है। ऐसा करके चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने इसे देश में जागरूकता अभियान के तहत अब तक की सबसे कम समय में की गई खास एक्टिविटी बना दिया है। अभियान के दौरान इस स्टिकर को चस्पां करने के साथ ही कर्मचारियों ने लोगों को इन तीनों अभियान से जुड़ी जानकारी भी दी। लोगों के सवाल सुने और उसका जवाब देकर उन्हें संतुष्ट भी किया।
विज्ञापन

पूरे साल का काम हुआ दो दिन में
इस स्टिकर का डिजाइन तैयार करने का श्रेय जाता है डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी दीवान को। डॉ. दीवान ने बताया कि तीनों विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं। उसके लिए अलग-अलग जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। पल्स पोलियो अभियान के दौरान जब डोर-टु-डोर एक्टिविटी में जागरूकता के लिए पोलिया वाले स्टिकर बनाने की बात आई तो उसे इस तरह डिजाइन कराया गया जिससे अन्य संदेश भी शामिल किए जा सकें। इस स्टिकर के डिजाइन और दो दिन में व्यापक स्तर पर की गई जागरूकता की योजना को स्वास्थ्य मंत्रालय ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed