फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A thief entered the house in broad daylight, frightened the women and escaped with mobile and cash

Panchkula News: दिनदहाड़े घर में घुसा चोर, महिलाओं को डरा कर मोबाइल और नकदी लेकर फरार

Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A thief entered the house in broad daylight, frightened the women and escaped with mobile and cash
पिंजौर। अब्दुल्लापुर कॉलोनी बर्फ वाली गली के एक घर में चोर दिनदहाड़े घर में घुस और एक महिला को नुकीली चीज दिखाकर मोबाइल सहित 5 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया।
विज्ञापन

रामचंद्र गुलिया ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घर में उसकी पत्नी और पुत्रवधू मौजूद थे। दोपहर करीब 3 बजे एक 20 वर्षीय युवक घर के मुख्य दरबाजे का ताला तोड़कर सीधा घर में घुसा और कमरे से एक मोबाइल फोन सहित अलमारी में रखे करीब 5 हजार रुपये निकाल दूसरे कमरे में चला गया। यहां उसकी पुत्रवधू 9 महीने के बेटे के साथ थी। अचानक कमरे में आए अनजान युवक को देख कर वह डर गई। आरोपी युवक ने जेब से नुकीली चीज दिखाकर उसे डराते हुए कहा कि कुछ नहीं बोलना। पुत्रवधू के कमरे में आवाज सुनकर उसकी पत्नी जाग कर कमरे में पहुंच गई तो युवक उन्हें भी धमकाते हुए घर से बाहर निकल गया। मामले की जानकारी देने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed