{"_id":"694d9eacc134fc6aaa03b800","slug":"a-temporary-solution-to-the-collapsed-road-in-morni-hills-commuters-heave-a-sigh-of-relief-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-130933-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी हिल्स में धंसी सड़क का अस्थायी समाधान, राहगीरों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी हिल्स में धंसी सड़क का अस्थायी समाधान, राहगीरों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरनी। मोरनी हिल्स के पलासरा गांव के समीप सड़क धंसने के बाद बनाए गए अस्थायी मार्ग की समस्या का फिलहाल समाधान कर दिया गया है। बीते कई महीनों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बेहद कठिन बनी हुई थी। सड़क पर 8 से 10 इंच तक मिट्टी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को खासा जोखिम उठाना पड़ रहा था। रात के समय गड्ढे नजर न आने से लगातार हादसे हो रहे थे और कई बार चार पहिया वाहन भी फंस जाते थे।
गुरुवार को अमर उजाला में समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के फील्ड अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्थायी मरम्मत करवाई। हालांकि यह समाधान स्थायी नहीं है, लेकिन इससे वाहन चालकों को कुछ राहत जरूर मिली है। दोपहिया वाहन चालक मानसिंह ने बताया कि चार दिन पहले वह रात के समय इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर बने गड्ढे दिखाई न देने के कारण उनकी बाइक उसमें गिर गई। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन इसके बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा। विभाग को जल्द स्थायी निर्माण कार्य शुरू कर सभी जोखिम भरे स्थानों को दुरुस्त करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।