फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A team of special doctors will be deployed in the emergency at the Civil Hospital.

Panchkula News: सिविल अस्पताल में स्पेशल डाक्टरों की टीम इमरजेंसी में रहेगी तैनात

Sun, 19 Oct 2025 10:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
A team of special doctors will be deployed in the emergency at the Civil Hospital.
पंचकूला। सिविल अस्पताल में दिवाली के पर्व पर पटाखों और दूसरे कारण से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। अस्पताल की इमरजेंसी में बर्न केस और आंख के मरीजों को देखने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, दस बेड का बर्न वार्ड भी बनाया गया है। डॉक्टरों ने बच्चों के लिए हिदायत दी है कि बच्चे पटाखे जलाने से बचें। वहीं ग्रीन दिवाली साथ में मनाई जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में जनरल फिजिशियन, एमडी मेडिसिन, ईएनटी (नाक, कान और गला ) और आंख विभाग सहित स्किन के डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। वहीं, अगर किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी है तो 112 नंबर डायल कर सकते हैं। इसके माध्यम से पुलिस और डॉक्टर, एंबुलेंस की मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

इस तरह से करे बचाव
पंचकूला आई विभाग के हेड डॉ. जगदीप सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज पटाखें से जलने और आंखों के खराब होने वाले आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे आंख बचाकर पटाखा छुटाएं। बच्चोंं को ढीले कपड़े पहनकर पटाखा नहीं जलाना चाहिए। पटाखा जलाने के बजाय दीप जलाकर दिवाली मनाएं। इससे लोगों की आंखो और स्किन का बचाव हो सकेगा। वहीं कान, आंख और नाक के डॉक्टर भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed