{"_id":"6a8cac1a30dcbe4fd5080a56","slug":"a-surge-of-faith-at-shiva-temples-on-the-last-monday-of-shravan-panchkula-news-c-87-1-pan1010-140410-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्रावण के अंतिम सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्रावण के अंतिम सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
शिव मंदिरों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतारें, जलाभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को पंचकूला के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-शांति, समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। शिवालयों में दिनभर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा।
सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिव मंदिर को अंतिम सोमवार के अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध और पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
श्रावण के अंतिम सोमवार को लेकर शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी विशेष धार्मिक माहौल रहा। भक्तों ने श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा सभी के कल्याण की प्रार्थना की।