{"_id":"680d3b35af3f372d2b024a2d","slug":"a-student-riding-an-activa-fell-into-a-pothole-on-the-road-and-got-injured-on-her-face-panchkula-news-c-87-1-pan1009-122089-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क पर बने गड्ढे से गिरी एक्टिवा सवार छात्रा, चेहरे पर आया घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क पर बने गड्ढे से गिरी एक्टिवा सवार छात्रा, चेहरे पर आया घाव
विज्ञापन
पंचकूला। शनिवार को सेक्टर-16 की रहने वाली छात्रा चंडीगढ़ के गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच रोड पर बने एक गहरे गड्ढे की वजह से वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसके चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। किसी राहगीर ने छात्रा को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान छात्रा दीपांजलि के चेहरे पर छह टांके लगे हैं।
पिता बोले निगम की लापरवाही से खराब हुआ मेरी बेटी का चेहरा
इस हादसे में घायल दीपांजलि के पिता राकेश ने बताया कि राजनेता वोट मांगने के लिए आते हैं और जनता को सुविधा देने के नाम पर बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ होता नहीं है। आज नगर निगम की लापरवाही से इस सड़क में गहरा गड्ढा होने की वजह से मेरी बेटी का चेहरा हमेशा के लिए खराब हो गया है। भगवान ऐसा किसी के साथ न करें।
कोट
सेक्टर-16 लेबर चौक से आगे 8 और 9 की डिवाइडिंग रोड के गड्ढों को कुछ समय पहले भरवाया गया था, लेकिन बीच में कोई गड्ढा दोबारा हो गया है। इसको भी जल्द भरवाया जाएगा। -अरविंद, एक्सईएन पीएमडीए पंचकूला