फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A street vendor was duped of Rs 94,000 in the name of KYC.

Panchkula News: केवाईसी के नाम पर रेहड़ी चालक से 94 हजार की ठगी

Sat, 10 Jan 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A street vendor was duped of Rs 94,000 in the name of KYC.
पेटीएम वॉइस बॉक्स का मासिक शुल्क बंद कराने का झांसा, मौके पर आकर मोबाइल लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पेटीएम वॉइस बॉक्स की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक रेहड़ी चालक से 94 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला है और पंचकूला में फल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह वर्ष 2020-21 से पेटीएम वॉइस बॉक्स का इस्तेमाल कर रहा था।
पीड़ित ने बताया कि 13 दिसंबर की सुबह वह सेक्टर-11 पंचकूला के पास अपनी रेहड़ी लगाकर खड़ा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को पेटीएम से जुड़ा बताते हुए केवाईसी कराने पर वॉइस बॉक्स का मासिक शुल्क बंद होने का लालच दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा और केवाईसी के बहाने पीड़ित से आधार कार्ड दिखाने और पेटीएम एप खोलने के लिए मोबाइल फोन ले लिया। आरोपी ने पेटीएम स्कैनर के जरिए एक रुपये का लेन-देन भी करवाया, जिससे पीड़ित को कोई शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद जब पीड़ित ने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो 94 हजार रुपये कट चुके थे और खाते में मात्र 428 रुपये शेष थे। आरोपी का मोबाइल बंद मिलने पर ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और साइबर पोर्टल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed