फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A soldier ran his car over the leg of the Army's chief engineer's son

Panchkula News: फौजी ने आर्मी के चीफ इंजीनियर के बेटे की टांग पर चढ़ाई गाड़ी

Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A soldier ran his car over the leg of the Army's chief engineer's son
पंचकूला। आर्मी के चीफ इंजीनियर के छह साल के बेटे की टांग पर फौजी ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए पैर पर चढ़ा दी। इसके बाद उसने इलाज का खर्च देने को कहा और इलाज के बाद खर्च देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने चंडीमंदिर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पश्चिमी कमान के हेडक्वार्टर में तैनात चीफ इंजीनियर शोगोकार रवि भगवान ने बताया कि उनका बेटा 22 जनवरी को घर के बाहर खेल रहा था। स्टैनझन लोटस नाम के फौजी ने अपनी अनियंत्रित कार बेटे के पैर में चढ़ा दी। इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने लड़के की चोट का इलाज कमांड अस्पताल में कराया। इस दौरान जवान स्टैनझन लोटस पहले इलाज के पैसे देने को कह रहा था।
विज्ञापन

इस कारण केस नहीं दर्ज कराया और बेटे के इलाज में व्यस्त रहा। जब उनसे पैसे मांगे तो मना कर दिया। उसने कहा कि उसने कार नहीं चढ़ाई। इस पर उन्होंने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed