Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A poetry gathering was organised in Zirakpur, where poets enthralled the audience.

Panchkula News: जीरकपुर में सजी कविताओं की महफिल, कवियों ने बांधा समां

Tue, 03 Nov 2026 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A poetry gathering was organised in Zirakpur, where poets enthralled the audience.
कवियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित।
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
जीरकपुर। काव्य कदम साहित्यिक संस्था (हरियाणा) की ओर से जीरकपुर स्थित हर्मिटेज प्लाजा (के-एरिया) में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। साहित्यिक और सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री कुसुम धीमान ‘कलिका’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन सर्वेश शायर ने किया। सम्मेलन की शुरुआत संस्था के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह ‘मानव’ ने गजल से की। इसके बाद सर्वेश शायर, सीमा चहल ‘पुष्प’ और डॉ. दर्शना सुभाष पाहवा ने प्रेम, जीवन संघर्ष और संवेदनाओं पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। गर्ग निशा ‘दीपक्षम’ ने देशभक्ति कविता के माध्यम से वीर सपूतों को नमन किया, जबकि राजीव गुप्ता ने रिश्तों की सच्चाई को शब्दों में पिरोया। युवा कवयित्री करिश्मा वर्मा ‘किट्टू’ ने कलम की ताकत को रेखांकित किया। रवि कटारिया ने गांव से शहर की ओर पलायन का दर्द बयां किया। वहीं मीना जागलान, संदीप कुमार भगवाड़िया ‘संवेदी’, अनीता नरवाल, वीरेन्द्र राय, प्रवीण सुधाकर, राजन तेजी ‘सुदामा’ और आशा रानी ने गजलों एवं कविताओं से खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि कुसुम धीमान ‘कलिका’ ने राम-भरत प्रेम प्रसंग पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर सभी सहभागी कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राम कुमार वर्मा राम और विश्वजीत सिंह ‘शब्द’ ने फोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कृष्णा भारती, दिव्या कमलजीत और उनकी टीम सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed