फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A person was caught stealing a gutter cover and handed over to the police

Panchkula News: गटर का ढक्कन चोरी करते व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
A person was caught stealing a gutter cover and handed over to the police
पंचकूला। गटर का ढक्कन चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान पंचकूला जिले के गांव आसरेवाली के रहने वाले मेहरदीन के रूप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने सात ढक्कन और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। 12 अगस्त की शाम सेक्टर-9 निवासी अजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि वह मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद थे, तभी उनके सीसीटीवी कैमरे में एक युवक घर के ग्राउंड फ्लोर में घुसकर वहां रखे लोहे के गटर के ढक्कन चोरी करते हुए दिखा। फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी चोरी किए गए ढक्कन को मोटरसाइकिल पर लाद रहा था। भागने की कोशिश में हड़बड़ाहट के कारण वह चोरी किया सामान और बाइक सहित गिर पड़ा। इसके बाद सतर्कता हुए लोगों ने चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed