{"_id":"695d353a17e6dea6e5049309","slug":"a-new-strategy-has-been-prepared-for-the-second-phase-of-the-war-against-drugs-panchkula-news-c-16-1-knl1001-916031-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: युद्ध नशे के विरुद्ध के दूसरे चरण के लिए नई रणनीति तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: युद्ध नशे के विरुद्ध के दूसरे चरण के लिए नई रणनीति तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस दूसरा चरण शुरू करेगी। इसके लिए खास रणनीति बनाई गई है। तीन स्तरीय रणनीति में नशा तस्करों और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साल 2025 में पंजाब सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत प्रदेशभर में कड़ी कार्रवाई की गई। दिसंबर तक प्रदेश में 29784 एफआईआर दर्ज की गईं और 39867 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नशा तस्करों से 2021 किलो हेरोइन भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से 88 प्रतिशत को सजा भी दिलवाई गई जबकि 548 तस्करों की 263 करोड़ की संपति भी जब्त की गई।
इस सफलता के बाद पंजाब पुलिस इसके दूसरे चरण को और प्रभावशाली ढंग से लागू करना चाहती है। इसके अंतर्गत सख्ती भी होगी और जागरूकता भी। पंजाब पुलिस की यह तीन स्तरीय रणनीति नशे की चपेट में आए युवाओं की सुरक्षा, इलाज और रोकथाम पर आधारित होगी। पहली कड़ी में पुलिस और खुफिया एजेंसियों का समन्वय और बढ़ाया जाएगा। वहीं ड्रग तस्करी व बेचने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।