Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A new ghat will be ready in Abhaypur before the Chhath festival; construction is underway beneath the flyover.

Panchkula News: अभयपुर में छठ महापर्व से पहले तैयार होगा नया घाट, फ्लाइओवर के नीचे हो रहा निर्माण

Wed, 11 Nov 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A new ghat will be ready in Abhaypur before the Chhath festival; construction is underway beneath the flyover.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। वार्ड नंबर-10 अभयपुर में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए फ्लाइओवर के नीचे नए छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। इसे महापर्व से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

हर साल छठ पूजा के दौरान अभयपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु घग्गर घाट पहुंचते हैं। पुराने घाट पर जगह कम होने के कारण अर्घ्य देते समय भीड़ बढ़ जाती थी, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। इसी समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद शेखर पांडे और पूर्वांचल समिति ने नए घाट के निर्माण की पहल की।
विज्ञापन


शेखर पांडे ने बताया कि फ्लाइओवर के नीचे घाट बनने से श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। यहां सफाई, रोशनी, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। घाट की सीढ़ियों को मजबूत और फिसलन रहित बनाया जा रहा है, ताकि व्रती महिलाएं सुरक्षित तरीके से पानी में उतरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य में पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष रमेश यादव और सचिव संजय जायसवाल सहित सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं। महापर्व के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। समिति पदाधिकारियों के अनुसार, नया घाट आने वाले वर्षों में भी श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed