फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A Mohali man was duped of Rs 14 lakh on the pretext of selling real gold

Panchkula News: असली सोने का झांसा देकर मोहाली के व्यक्ति से 14 लाख रुपये की ठगी

Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A Mohali man was duped of Rs 14 lakh on the pretext of selling real gold
पिंजौर। असली सोने का झांसा देकर नकली थमा अज्ञात ठगों ने मोहाली के एक व्यक्ति को 14 लाख रुपये रुपये का चूना लगा दिया। मामला जुलाई महीने का है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर 3 सितंबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतिंद्र सिंह ने बताया कि बीते जुलाई माह में शाम 7 बजे कार से कसौली जा रहा था। जब वह एप्पल मंडी के समीप शराब ठेके के पास पहुंचा तो उसे एक व्यक्ति मिला। उसने एक छोटी से चिप देते हुए कहा कि उसके घर की खुदाई के दौरान निकली है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सुनार को चिप दिखाई। सुनार ने चिप को 24 कैरेट सोने का बताया।
विज्ञापन

सतिंद्र ने बताया कि उसके पास उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर था। उसने कॉल कर आरोपी को बताया कि यह तो सोना है। आरोपी ने बताया कि उसके पास करीब 25 किलो सोना है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद वह दोस्त को साथ लेकर पिंजौर गार्डन के समीप पहुंचा तो आरोपियों ने उसे दो किलो के करीब की चिप दे दी। इसके एवज में उसने आरोपियों को 14 लाख रुपये की नकदी दी। आरोपियों में चार व्यक्ति सहित एक महिला भी शामिल थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपियों द्वारा दिए सोने की जांच करवाई तो नकली निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed