फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A member of two-wheeler theft gang arrested

Panchkula News: दोपहिया वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
A member of two-wheeler theft gang arrested
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान नमन कुमार चौहान निवासी रायपुररानी के रूप में हुई है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व उसके गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक को बेचकर उन पैसों से नशा करते थे। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी नमन के गांव के ही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस अब आरोपी द्वारा जिन-जिन जगहों पर वाहन बेचे जा चुके हैं उन दुकानदारों से भी पूछताछ करेगी साथ ही उनके खिलाफ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार भी करेगी। पिंजौर निवासी शेर सिंह ने 28 अगस्त को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बाइक व्हाइट हाउस के समीप खड़ी कर किसी काम के सिलसिले में गए थे। वापस आकर देखा तो बाइक चोरी हो चुकी थी। इसके बाद मामले की शिकायत पिंजौर पुलिस थाना में दी। उन्होंने बताया कि आरोपी नमन के खिलाफ रायपुररानी में पहले चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस उस मामले में आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed