फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A marble made a hole in the showroom glass, police reached the spot after rumor of gunshot spread

Panchkula News: कंचे से शोरूम के शीशे में हुआ छेद, गोली चलने अफवाह फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

Wed, 17 Jan 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
A marble made a hole in the showroom glass, police reached the spot after rumor of gunshot spread
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित एक शोरुम में गोली चलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चला एक बच्चे ने कबूतर को मारने के लिए कंचे की गोली मारी थी। यह शोरूम के शीशे पर जाकर लगी और शीशे में छेद हो गया था। पुलिस ने कांच की गोली को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सेक्टर-14 के एक शोरूम में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर डायल 112 पहुंची और सेक्टर-14 थाना को सूचना दी गई। सेक्टर-14 थाना एसएचओ व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। जांच के बाद पता चलता है कि शीशे पर गोली नहीं बल्कि नीचे खेल रहे बच्चों के हाथ से गलती से कंचे वाली वाली गोली लग गई थी। गोली शीशे को तोड़ते हुए ऑफिस के अंदर जा गिरी।
विज्ञापन

ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने गोली चलने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने कांच की गोली को अपने कब्जे में ले लिया है। सेक्टर-14 थाना एसएचओ योगविंद्र सिंह ने गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके से बच्चों के खेलने वाली कंचे की गोली मिली है। बच्चे ने वहां खेलते हुए कांच की गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed