फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A large number of farmers reached the program of the Health Minister and raised slogans

Panchkula News: सेहत मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी संख्या में किसान, की नारेबाजी

Fri, 23 May 2025 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
A large number of farmers reached the program of the Health Minister and raised slogans
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब के सेहत मंत्री डा, बलबीर सिंह के कार्यक्रम में पहुंचे बड़ी गिनती किसानों ने नारेबाजी की। इससे भड़के सेहत मंत्री ने कहा कि तुम लोग पंजाब को मुर्दाबाद करोगे, सड़कें बंद करोगे, सारी दुनिया देख रही है। मुझसे अकल की दवाई ले लो।
डा. बलबीर सिंह शुक्रवार को निकटवर्ती गांव बारन में नशा मुक्ति यात्रा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सेहत मंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों के साथ बात कर रहे थे। इसी बीच वहां बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। किसानों ने सेहत मंत्री का घेराव करके पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सेहत मंत्री ने बात करके किसानों को शांत करना चाहा, पर किसानों ने डा. बलवीर सिंह से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए। इस बीच किसी बात को लेकर सेहत मंत्री भड़क गए।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने किसानों को अकल की दवा लेने और समझदारों की तरह बैठकर बात करने की सलाह दी। जिसके बाद किसानों ने मंत्री व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस मौके पर मौजूद पुलिस ने किसानों को शांत किया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के साथ बैठक के बाद पहले किसान नेताओं को गिरफ्तार किया। इसके बाद शंभू व खन्नौरी बार्डरों पर एक्शन करते हुए मोर्चों को खत्म कर दिया। यह किसानों के साथ सरासर धोखा था और ऊपर से मोर्चों में किसानों के लाखों रुपये की कीमत के सामान को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। किसानों ने मांग की कि सरकार की तरफ से इस सामान का बनता मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed