फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A large number of devotees reached the Holla Mohalla gathering in Khizrabad on the second day.

Panchkula News: खिजराबाद के होल्ला- मोहल्ला समागम के दूसरे दिन बड़ी संख्या में संगत पहुंची

Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A large number of devotees reached the Holla Mohalla gathering in Khizrabad on the second day.
कुराली। गांव खिजराबाद में चल रहे तीन दिवसीय होला-मोहल्ला के दूसरे दिन बड़ी संख्या में संगत नतमस्तक हुई। गांव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दमदमा साहिब और गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह में मध भोग डाला गया, जिसके बाद सजाए गए दीवान में ज्ञानी गुरजीत सिंह घटौर, अमरजीत सिंह खालसा, ज्ञानी मलकीत सिंह, गुरभजन सिंह चविंडा, गुरनाम सिंह मोही, सरजीत सिंह लुधियाना, गरजा सिंह मानकपुर वाले सहित अन्य रागियों, ढाडियों और कविशरीयों ने वारे और प्रसंग सुनाकर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग,भाजपा के सीनियर नेता रणजीत सिंह गिल, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार अजमेर सिंह खेड़ा,अकाली नेता साहिब सिंह बडाली, एसजीपीसी सदस्य चरणजीत सिंह चन्ना, राणा कुशलपाल, आप यूथ विंग हलका अध्यक्ष गुरिंदर सिंह खिजराबाद, अजयपाल सिंह बराड़ , अमरिंदर सिंह रोमी कंग और मेजर सिंह संगतपुरा के अलावा विभिन्न पार्टियों के राजनीतिक नेताओं ने होला-मोहल्ला समारोह में भाग लिया। नेताओं ने गुरुओं द्वारा दिए गए संदेशों का अनुसरण करने तथा सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके गुरमीत सिंह, मनजिंदर सिंह, मनदीप सिंह, जसपाल सिंह पाली, पूर्व चेयरमैन किरपाल सिंह, अवतार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed