फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A high speed pickup took the life of a young man, robbed him of his parents' support

Panchkula News: तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान, छीन गया मां-बाप का सहारा

Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A high speed pickup took the life of a young man, robbed him of his parents' support
पंचकूला। सूरजपुर-सुखो माजरी ब्रिज के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पिकअप चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव सूरजपुर निवासी दीपक (22) के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। दीपक चार बहनों का इकलौता भाई और घर का अकेला कमाने वाला था। घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार जॉनी ने बताया कि दीपक बुधवार को बाइक से बद्दी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूरजपुर-सुखो माजरी ब्रिज के पास पहुंचा, तेज रफ्तार में आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक का हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जॉनी ने बताया कि बद्दी जा रहे एक राहगीर ने पुलिस को डॉयल- 112 पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। दीपक के शव को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


दो महीने पहले ही हुई थी दीपक की शादी


जोनी ने बताया कि दीपक चार बहनों का इकलौता भाई था और करीब दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। दीपक की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई हुई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप, पत्नी और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे। दीपक मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा था। अभी बहनों की भी शादी नहीं हुई है। दीपक सब्जी मंडी में फड़ लगाकर अपने परिवार को पालन पोषण करता था। वह घर में अकेला कमाने वाला था। इस हृदयविदारक हादसे से सूरजपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed