फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A girl was raped after being given a sedative in a cold drink

Panchkula News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला युवती से दुष्कर्म

Mon, 15 Sep 2025 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 15 Sep 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
A girl was raped after being given a sedative in a cold drink
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। खुद को स्पोर्ट्स किंग फैक्टरी का जीएम बताने वाले व्यक्ति पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने नौकरी के लिए महानगर की स्पोर्ट्स किंग फैक्टरी में अप्लाई किया था। खुद को फैक्टरी का जीएम बताने वाले व्यक्ति ने उसे मिलने के लिए साहनेवाल के पास स्थित होटल में बुला लिया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। किसी तरह से हिम्मत दिखाकर उसने शिकायत पुलिस के पास की। साहनेवाल पुलिस ने जांच के बाद युवती की शिकायत पर जीएम प्रदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed