फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A girl died after falling from the fifth floor of an under-construction building

Panchkula News: निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत

Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A girl died after falling from the fifth floor of an under-construction building
अस्पताल में बच्ची का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाते परिजन।
टोंटी वाले नल पर गिरने से आई गंभीर चोटें, आज होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-23 में पांचवीं मंजिल की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 12 वर्षीय बच्ची शानू की मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-23 में बन रही पांच मंजिला इमारत में काम करने वाले गिरधर की बच्ची शानू अपने दो भाई बहनों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह मंजिल से नीचे गिर गई। बच्ची एक टोटी वाले नल के ऊपर गिरी। जिससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में परिजन बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत बता दिया। बच्ची के पिता गिरधर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची की मौत गिरने से हुई है। बच्ची के पसलियां टूटने की बात सामने आई है। वहीं पोस्टमार्टम के साथ बिसरा रिपोर्ट भी जांच के लिए भेजी जाएगी।

अस्पताल में बच्ची का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाते परिजन।

अस्पताल में बच्ची का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस की ओर जाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed