फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A film will be made on the life of Maan Kaur

मान कौर की जिंदगी पर बनेगी फिल्म

Fri, 02 Jul 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
A film will be made on the life of Maan Kaur
चंडीगढ़। देश ही नहीं दुनियाभर में चंडीगढ़ का मान बढ़ाने वाली वेटरन एथलीट 105 वर्ष की मान कौर की जिंदगी पर आधारित खेल से जुड़ी फिल्म बनने जा रही है। इसके लिए फिलहाल बॉलीवुड के प्रोड्य़ूसर से बातचीत भी चल रही है।
विज्ञापन

बॉलीवुड से मान कौर की जिंदगी पर स्क्रिप्ट लिखने के लिए बॉलीवुड से एक टीम ने कुछ महीने पहले चंडीगढ़ आना था, लेकिन शहर में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने से टीम ने अपना चंडीगढ़ दौरा टाल दिया था। अब हालत ठीक होते ही स्क्रिप्ट लिखने वाली टीम शहर का दौरा करेगी। स्वर्गीय मिल्खा सिंह के बाद मान कौर ऐसी दूसरी ख्ेाल से जुड़ी हस्ती होंगी, जिनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी। मिल्खा सिंह ने नाम पर भाग मिल्खा भाग फिल्म बन चुकी हैं, जिसे देश ही नहीं, विदेशों में भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

मान कौर का हाल जानने पहुंचे थे मिलिंद
दो महीने पहले मान कौर का हाल पूछने के लिए मॉडल और बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन मुंबई से खास तौर पर चंडीगढ़ आए थे। मिलिंद सोमन महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था पिंकाथोन चलाते हैं। उन्होंने मान कौर को इस संस्था का ब्रैंड अंबेसेडर बनाया हुआ है। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मान कौर के जीवन को लेकर बॉलीवुड के कुछ प्रोड्यूसरों से संपर्क भी करवाया था, ताकि उनकी जिंदगी पर खेल से जुड़ी फिल्म बन सके, जिसे देखकर लोग उनकी जिंदगी की अच्छाइयों और खेल से जुड़े लोग उनसे प्ररेणा ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसी और हिस्ट्री चैनल बना चुका डाक्यूमेंट्री
जिंदगी का एक शतक पूरा कर चुकी वेटरन एथलीट मान कौर की खेलों में उपलब्ध्यिों और पदकों की लंबी फेहरिस्त देखकर बीसीसी और हिस्ट्री चैनल ने उन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई थी। इसमें एथलीट के तौर पर इस उम्र में जोश और जज्बे को शूट किया गया था, जिसे इन दोनों चैनलों ने पूरे विश्व में प्रसारित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed