{"_id":"69b07ac3daff7a534f095fbd","slug":"a-fight-broke-out-in-mornis-badishahar-village-where-the-accused-scuffled-with-policemen-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133927-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी के गांव बड़ीशहर में झगड़ा, आरोपी ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी के गांव बड़ीशहर में झगड़ा, आरोपी ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी के गांव बड़ीशहर में दो लोगों के बीच हुए विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के साथ आरोपी ने हाथापाई कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम गांव बड़ीशहर में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी।
हंगामे के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति और दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात तक उनका इलाज किया गया और मेडिकल भी करवाया गया।
विज्ञापन
घायलों की पहचान तेजपाल निवासी मोरनी और पुलिसकर्मी सुनील कुमार व बिंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।