फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A disciple's request is only at the feet of the Guru, Ashutosh Maharaj

Panchkula News: एक शिष्य की याचना केवल गुरु के चरणों में होती है- आशुतोष महाराज

Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A disciple's request is only at the feet of the Guru, Ashutosh Maharaj
रायपुररानी। गांव श्यामटू के शिव मंदिर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवचन और भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों का गायन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरु आशुतोष महाराज व शिष्या साध्वी हिमाक्षी भारती मौजूद रहीं। आशुतोष महाराज ने बताया कि एक समझदार याचक सदैव ऐसे दर की खोज करता है जहां आने के पश्चात उसे किसी और दर पर न जाना पड़े। जन्म व मृत्यु के चक्रव्यूह में घूमते हुए जब एक जीवात्मा अपने पुण्य पुंज के द्वारा श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ संत की शरण में पहुंच जाती है तब वह शिष्य की उपाधि को धारण करती है। एक शिष्य की याचना केवल गुरु के चरणों में होती है कि वह सदैव उनके पावन चरण कमलों से जुड़ी रहे जो किसी पापी आत्मा को भी भव से पार लेकर जाने में सक्षम है।
विज्ञापन


शिष्या साध्वी हिमाक्षी भारती ने कहा कि ब्रह्मज्ञान की निरंतर ध्यान साधना और गुरु कृपा द्वारा सृष्टि का वास्तविक सत्य उसके हृदय में उद्घाटित होता है। हमारे जीवन में भी ऐसे सर्वश्रेष्ठ भाव प्रकट हो सकते है जब हम सृष्टि की पूर्ण सत्ता ब्रह्मनिष्ठ गुरु की शरणागत होकर उनसे ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके अपने वास्तविक आत्म स्वरूप से जुड़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed