फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A cycle track worth Rs 10 crore was built in Panchkula city, but people are not getting any benefit.

Panchkula News: 10 करोड़ का पंचकूला शहर में साइकिल ट्रैक बनाया, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A cycle track worth Rs 10 crore was built in Panchkula city, but people are not getting any benefit.
पंचकूला। शहर में पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से पंचकूला शहरी क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए साइकिल ट्रैक और सार्वजनिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 2.08 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद दो सौ साइकिले सेक्टर -12 कम्युनिटी सेंटरों में खड़ी हैं। यह प्रोजेक्ट बंद होने से लोगों को परेशानी हैं।
विज्ञापन

शहर के 20 सेक्टरों में साइकिल ट्रैक विकसित किए गए ताकि लोग छोटी दूरी के लिए वाहनों के बजाय साइकिल का उपयोग करें। इसके साथ ही सार्वजनिक साइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी शुरू की गई थी। शुरुआत में लोगों ने इसका उपयोग किया लेकिन रखरखाव और संचालन में कमी के कारण यह योजना धीरे-धीरे ठप हो गई। इसके बाद स्टैंड भी बंद कर दिए गए। सेक्टर -12 कम्युनिटी सेंटरों में साइकिलें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं होने के कारण खड़ी है। अभी तक सार्वजनिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट को नियमित रूप से संचालित किया जाता तो हजारों नागरिकों को इसका लाभ मिलता।
विज्ञापन

- नगर निगम ने 2.08 करोड़ रुपये खर्च कर आधारभूत ढांचा तो तैयार कर दिया, लेकिन उसके संचालन और रखरखाव के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं बनाई। परिणामस्वरूप पूरा प्रोजेक्ट बंद होने की कगार पर पहुंच गया। मांग की है कि साइकिल शेयरिंग सेवा को दोबारा शुरू किया जाए और ट्रैकों की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए। - एसके नैय्यर
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर निगम की साइकिल शेयरिंग परियोजना सुबह शाम सैर करने वाले बुजुर्गों, छात्र, कामकाजी महिलाएं और फिटनेस प्रेमी मोबाइल एप के जरिए मामूली शुल्क देकर इस्तेमाल करते थे। लेकिन इसके बंद होने के बाद अन्य साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया।

सुनील कुमार, सेक्टर -12

शहर में पब्लिक साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जल्द ही किसी कंपनी को टेंडर देकर लोगों को साइकिल चलाने के लिए दिए जाएंगे। निगम इसके लिए जल्द मीटिंग करेंगा। - विनय कुमार, कमिश्नर, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed