{"_id":"6ab2de89a112b0f4620441c0","slug":"a-cleanliness-drive-will-begin-today-at-the-kalka-court-complex-stepwells-will-also-be-cleaned-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-141680-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आज कालका कोर्ट परिसर से शुरू होगा स्वच्छता अभियान, बावड़ियों की भी होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आज कालका कोर्ट परिसर से शुरू होगा स्वच्छता अभियान, बावड़ियों की भी होगी सफाई
विज्ञापन
पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और विधायक शक्तिरानी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजन
सुबह 10:30 बजे कोर्ट परिसर और 11:30 बजे बावड़ियों की सफाई का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। पोषण पखवाड़ा के तहत बुधवार को कालका कोर्ट परिसर से स्वच्छता अभियान शुरू होगा। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और कालका विधायक शक्तिरानी शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान बावड़ियों की भी सफाई की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश देना है।
अभियान की शुरुआत सुबह 10:30 बजे कालका कोर्ट परिसर से होगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे बावड़ियों की सफाई की जाएगी। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि स्वच्छ और स्वस्थ कालका के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है।