{"_id":"68c32e5fc84d1625740a82b7","slug":"a-case-of-murder-has-been-registered-against-three-persons-on-the-complaint-of-the-mother-panchkula-news-c-87-1-pan1001-126785-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
कालका। टिब्बी मोहल्ले में खून से लथपथ मिले युवक कुलदीप की मौत के मामले में कालका पुलिस ने उसकी मां शीला देवी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित कर दबिश शुरू कर दी हैं।
शिकायत में मृतक की मां शीला देवी ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कुलदीप (24 ) कालका में किराए पर रह रहा था। उसके साथ अनिल उर्फ लल्लू डोक्कर, बंटी और मोहन लाल भी रहते थे। बताया गया कि मंगलवार को पैसों के लेन-देन को लेकर कुलदीप का अनिल और मोहन लाल से झगड़ा हुआ था। अगले दिन सुबह परिजनों को फोन पर जानकारी मिली कि कुलदीप की मौत हो गई है। शीला देवी का आरोप है कि तीनों ने रंजिशन तेजधार हथियार से सिर व चेहरे पर चोट पहुंचाकर बेटे की हत्या की।
-हैड इंजरी से हुई मौत
कालका एसडीएच से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम में सामने आया है कि कुलदीप की मौत हैड इंजरी के कारण हुई। इसके लिए दो डॉक्टरों के बोर्ड का गठन किया गया था। मामले में आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए दो विशेष टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
कोट
मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -कमलजीत सिंह, एसएचओ कालका