फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A bull climbed onto the roof from inside the house, people were in a state of panic

Panchkula News: घर के अंदर से छत पर चढ़ा सांड़, लोगों के छूटे पसीने

Tue, 16 Sep 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A bull climbed onto the roof from inside the house, people were in a state of panic
कालका। परेड मोहल्ला में सोमवार को दो सांड़ आपस में लड़ते हुए साथ लगते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। भिड़ंत के दौरान एक सांड़ रेलवे लाइन के लगते रिहायशी एरिया में बने एक मकान की बाउंड्री वाॅल को तोड़ता हुआ घर के अंदर जा पहुंचा और घर की सीढ़ियाें के रास्ते छत पर जा चढ़ा। गनीमत यह रहा कि किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान परिवार के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


परेड मोहल्ला निवासी बबलू गुप्ता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी मां ओर बेटी मौजूद थे। बताया कि लड़ते हुए एक सांड़ ट्रैक के साथ रिहायशी एरिया में जा गिरा ओर उनके घर की बाउंड्री वाॅल को तोड़ता हुआ घर के अंदर जा पहुंचा। बाहर का रास्ता न मिलने के कारण वह छत पर चला गया। उन्होंने बताया कि एंगल लगने से सांड़ लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने के बाद वह भी घर पहुंचे ओर नगर परिषद के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। सांड़ किसी के काबू नहीं आ रहा था। करीब एक घंटे सांड़ छत पर घूमता रहा। बाद में सांड़ घर की सीढ़ियाें से उतरता हुआ गेट से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed