{"_id":"68dd8eeddcd399c1bc0b1bd2","slug":"a-5-year-old-boy-was-run-over-by-a-car-outside-a-temple-in-panchkula-and-died-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19687-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में मंदिर के बाहर 5 साल का बच्चा कार के नीचे आया, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में मंदिर के बाहर 5 साल का बच्चा कार के नीचे आया, माैत
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 के लक्ष्मी मंदिर के बाहर बुधवार सुबह करीब 11 बजे कंजक मांग रहा पांच साल का बच्चा चंडीगढ़ नंबर की एंडेवर कार के नीचे आ गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बच्चे को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अल्फाज हुसैन (5 वर्ष) के रूप में हुई है।
अल्फाज अपनी मां अजीबुल के साथ मंदिर के बाहर बैठा था और अन्य बच्चों के साथ कंजक मांग रहा था। इसी दौरान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु जब बाहर निकले तो कई बच्चे कंजक का सामान लेने के लिए उनकी गाड़ियों के पास पहुंच गए। इसी बीच हादसा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चा अचानक गाड़ी के आगे आ गया था।
चालक पक्ष ने कहा-हादसा अनजाने में हुआ
परिजनों ने बताया कि कार चालक दर्शन कर मंदिर से बाहर आ रहा था। कार के पास कई बच्चे कंजक मांगने पहुंच गए थे। चालक ने बच्चों को पैसा और सामान दिया और जैसे ही आगे बढ़ने लगे, उसी वक्त अल्फाज अचानक गाड़ी के आगे आ गया। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने भी डॉक्टरों और पुलिस के सामने गवाही दी है कि गाड़ी चालक की कोई गलती नहीं थी।