{"_id":"9638","slug":"Panchkula-9638-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में रोहतक का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में रोहतक का दबदबा
Panchkula
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा की ओर से वर्ल्ड एथलेटिक्स-डे के अवसर पर शनिवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुकाबले की जूनियर और सीनियर कैटेगरी में रोहतक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सीनियर की महिला एवं पुरुष कैटेगरी का खिताब जीत रोहतक ने पहला स्थान हासिल किया। पंचकूला की टीम ने जूनियर छात्रा का खिताब हासिल कर दूसरा और करनाल ने जूनियर छात्र का खिताब जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि खेल विभाग के निदेशक ओपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मैराथन में जूनियर वर्ग के लिए 5.50 किलोमीटर और सीनियर वर्ग के लिए 11 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई थी। सबसे पहले सीनियर वर्ग की दौड़ हुई। मैराथन को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से सुबह 6.50 पर खेल निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों ने आंशिक रूप से ट्रैफिक रूट को बंद कर दिया। करीब दस मिनट के बाद ही जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर विभाग की ओर से संगीत समारोह का आयोजन किया गया। मुकाबले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने लायक रहा। जूनियर वर्ग का खिताब पंचकूला की अमनदीप कौर व करनाल के मुकेश ने जीता। सीनियर कैटेगरी का खिताब रोहतक की अनिता व मुकेश के नाम रहा।
------------
ये रहे विजेता
हरियाणा के खेल निदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पुरुषों के सीनियर वर्ग में रोहत के मुकेश प्रथम, पंचकूला के टीकूराम द्वितीय, रोहतक के राकेश तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के सीनियर वर्ग में भी रोहतक की अनीता प्रथम, पंचकूला की सर्वजीत द्वितीय और रोहतक की सुशीला तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर ब्वॉयज में करनाल के मुकेश प्रथम, विकास द्वितीय और रोहतक के विजय तीसरे स्थान पर रहे। जबकि जूनियर गर्ल्स में पंचकूला की अमनदीप कौर प्रथम, हिसार की रेणू द्वितीय और हिसार की ही नन्हीं तीसरे स्थान पर रही।