फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शोरूम रिज्यूम करने गए दस्ते को रोका

शोरूम रिज्यूम करने गए दस्ते को रोका

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 की मार्केट में शुक्रवार को उस समय बवाल हो गया, जब हुडा के अधिकारी एक शोरूम का कब्जा हटवाने पहुंचे और दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया। काफी देर दोनों ओर से विवाद चलता रहा। दुकानदारों उक्त शोरूम में बैठे किरायेदार को सामान उठाने के लिए समय की मांग कर रहे थे। हुडा के अधिकारियों के समय देने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हुडा के अधिकारी शाम करीब साढे़ पांच बजे सेक्टर-16 स्थित एचसीएफ नंबर 262 को रिज्यूम करने के लिए पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही दुकानदार मार्केट में एकत्रित हो गए और हुडा की कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया। हुडा की ओर से एस्टेट आफिसर अश्विनी शर्मा, एसडीओ एमपी शर्मा, विमलदीप सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें। अधिकारियों के अनुसार हुडा की बकाया राशि अदा न करने के चलते इस एचसीएफ को रिज्यूम करने की कार्रवाई की जा रही थी। जबकि दुकानदारों का कहना था कि उक्त शोरूम में बैठे किरायेदार को सामान उठाने का कुछ समय दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसको हुडा के अधिकारियों ने मना लिया। वहीं दोपहर को हुडा के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सेक्टर-8, 9, 10 में शोरूमों के पीछे बनी कई दर्जन झुग्गियों को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed