फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किड्स चैंपियनशिप : वर्ल्ड रैंकिंग में आई पंचकूला की हुनर

किड्स चैंपियनशिप : वर्ल्ड रैंकिंग में आई पंचकूला की हुनर

Mon, 12 Aug 2013 05:36 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Mon, 12 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला सेक्टर-2 की आठ वर्षीय गोल्फर हुनर मित्तल ने चंडीगढ़ गोल्फ एकेडमी (सीजीए) में प्रैक्टिस कर यूएस में आयोजित किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने देश से पहला और वर्ल्ड रैंकिंग में 18 वां स्थान हासिल किया। एक से चार अगस्त तक यूएस के नार्थ कैलोरिना में आयोजित इस चैंपियनशिप में हुनर मित्तल ने 40 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कर यह उपलब्धि हासिल की। उसने छह से आठ साल आयु वर्ग की ई-कैटेगरी में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप में 18 वां स्थान हासिल करने पर हुनर मित्तल को फेडरेशन की ओर से ग्रीन कार्ड दिया गया है, जिसका उसे किसी भी यूएस इंटरनेशल मैच में लाभ मिलेगा। इस ग्रीन कार्ड के जरिए हुनर मित्तल को किसी भी यूएस इंटरनेशनल मैच में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। इसके अलावा उसे सिल्वर प्लेट भी मिली है। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल मैच के दौरान हुनर को जो टारगेट 12 राउंड में पूरा करना था, उसे उसने 8 राउंड में ही पूरा कर लिया था और इसी आधार पर उसे एंट्री मिली थी। इस चैंपियनशिप में भारत से आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उधर, कोच महेश कुमार ने भी फोन कर हुनर को बधाई दी है।
विज्ञापन


बेटी की जीत पर डैड ने दिया तोहफा
चंडीगढ़ सेक्टर-26 के स्ट्राबेरी फील्ड वर्ल्ड की छात्रा हुनर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में जाने के पहले पापा ने उससे वादा किया था कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने पर चैंपियनशिप के बाद यूएस में 10 दिन और अतिरिक्त समय बिताएंगे। पापा ने वह वादा पूरा किया। वह फ्लोरीडा का डिजनीलैंड पार्क घूम चुकी है और अब न्यूयार्क जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स.....
मुझे भी गोल्फ में रुचि है और सपना था कि गोल्फ में इंटरनेशनल प्लेयर बनकर नाम कमाऊं, लेकिन किसी कारणवश यह पूरा नहीं हो सका। अब बेटी ने मेरे सपने को साकार किया है।
- एडवाकेट सचिन मित्तल, हुनर के पिता

उपलब्धियों पर एक नजर
- 1-4 अगस्त 2013 को यूएस के नार्थ कैलोरिना में किड्स गोल्फ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 18 वां स्थान
-13 जून 2013 को जयपुर में टाटा स्टील नार्थ जोन सब जूनियर एंड फीडर टूर्नामेंट में पहला स्थान
- 26 अप्रैल 2013 में गोल्डन ग्रीन गोल्फ कोर्ट गुड़गांव में लिटिल मास्टर जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में पहला स्थान
-19 अप्रैल 2013 में गोल्डन ग्रीन गोल्फ कोर्ट गुड़गांव में लिटिल मास्टर जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट में पहला स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed